हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार के पथरी जंगल में स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत शाह मौहम्मद शाह उर्फ कांठा पीर के खादिम सोमवार को लक्सर तहसील मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी को पत्र देकर काठा पीर कि दरगाह पर चढ़े लाखों रुपए के चढ़ावे की चोरी करने वाले दो लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उनके द्वारा एसडीएम को दिए गए पत्र में कहा गया है कि पथरी जंगल में स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत शाह मौहम्मद शाह उर्फ कांठा पीर की दरगाह स्थित है। जिस पर दो पक्षों के फुरकान व सुल्तान निवासी बसेड़ी खादर कोतवाली लक्सर का मतवल्ली पद को लेकर एक मुकदमा माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल में चल रहा है। उन्होंने बताया माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा मुकदमे का निवारण होने तक दोनों पक्षों को बाहर कर लक्सर उप जिलाधिकारी को दिन प्रतिदिन के चढ़ावे के हिसाब के रूप में दरगाह काठा पीर पर प्रबंधक के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया दरगाह काठा पीर पर सालाना मेले का आयोजन किया जाता है लेकिन कोरोना वायरस के चलते प्रदेश सरकार द्वारा सभी धार्मिक स्थलों पर मेले के आयोजन पर रोक लगाई गई है। बावजूद इसके जुल्फकार पुत्र निसार व बदरुद्दीन द्वारा दरगाह काठा पीर पर 24 जून से 29 जून तक मेला लगवा कर दरगाह पर चढ़ावे की लाखों रुपए की चोरी की गई है जिससे काठा पीर की दरगाह को लाखों रुपए का नुकसान किया गया है। पत्र में उन्होंने एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी से जुल्फकार व बदरुद्दीन के खिलाफ दरगाह पर चढ़े लाखों रुपए के चढ़ावे की चोरी किए जाने के संबंध में इनके खिलाफ पथरी थाने पर चोरी का का मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है वही एसडीएम ने भी उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours