हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीती 3 जुलाई को दोपहर के समय उसकी नाबालिग पुत्री घर में रखें 30 हजार रुपए और कपड़ो के साथ में उसे लक्सर लोको निवासी राजि बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। उसने बताया जब उन्होंने राजि के परिवार वालों से बात की तो, राजि के परिवार वालो ने उन्हें बताया राजि उनकी पुत्री को भगा कर ले गया है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने में राजि के दो चाचाओ ने भी राजि की मदद की है। वही लक्सर कोतवाली पुलिस पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर दोनों चाचा सहित किशोरी को भगा ले जाने वाले युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours