हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। हरिद्वार युवाओं का एक प्रतिनिधि मंडल यूथ कांग्रेस ने जिला महासचिव संदीप कुमार के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल से मुलाकात की और उनको प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई है। साथ ही 2022 के चुनाव में हरिद्वार विधानसभा से युवा और नए चेहरे को कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बनाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल को सर्वप्रथम शाल उड़ाकर गंगाजली भेंट कर उनको अध्यक्ष बनने की खुशी जाहिद करते हुए कहा कि अध्यक्ष जी की साफ और सरल छवि निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगी। जिससे पार्टी 2022 के चुनाव में 60 प्लस का आंकड़ा पार करेगी, साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने 2022 में हरिद्वार विधानसभा में नए और ऊर्जावान चेहरे को कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार विधानसभा की जनता भी पूरे देश और प्रदेश की तर्ज पर बदलाव चाहती है लेकिन पार्टी को 2022 के लिए नए और युवा चेहरों पे दांव लगाना पड़ेगा। उन्होंने हरिद्वार विधानसभा से कांग्रेसी से रवि बाबू शर्मा को प्रत्याशी बनाने की मांग की है। इस पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने युवा प्रतिनिधि मंडल को आश्वाशन दिया कि निश्चित तौर पर जो भी कांग्रेस कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम करेगा और सबको साथ लेकर चलेगा और जिसके नाम का समर्थन हरिद्वार जनमत करेगा। उसको ही प्रत्याशी बनाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव संदीप कुमार, NSUI के पूर्व जिला प्रतिनिधि मोहित गौड़, एस०एम०जे०एन कॉलेज के अध्यक्ष ईशान शर्मा युवा व्यपारी मोहित गर्ग एवम तीर्थ पुरोहित समाज से रोबिन प्रधान मौजूद थे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours