हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या का खुलासा एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने कर दिया है। अवैध संबंधों के शक में पति ने ही पत्नी की हत्या की थी जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि कुछ दिन पहले मृतक महिला के भाई ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी बहन की हत्या उसके पति द्वारा कर फरार हो गया है। जिसका उच्चधिकारियों ने गंभीरता से संज्ञान लिया और एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश उसके घर से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में उपयोग बाका चापड़ भी झाड़ियों से बरामद किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या करना बताया गया। वही प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी हरिद्वार डॉक्टर विशाखा भदाणे और सिडकुल थानाध्यक्ष एल एस बुटोला भी मौजूद रहे। वहीं पुलिस टीम को एसएसपी हरिद्वार द्वारा पच्चीस सौ रूपए का नगद पुरस्कार दिया गया है पुलिस टीम में सिडकुल थानाध्यक्ष एलएस बुटोला, उप निरीक्षक रणजीत सिंह प्रभारी सीआईयू, उप निरीक्षक प्रदीप रावत, उप निरीक्षक सोहन रावत, कांस्टेबल प्रेम सिंह, कांस्टेबल बृजेश, कांस्टेबल नरेश राणा, कांस्टेबल कुनपाल सिंह, कांस्टेबल उमेश सीआईयू, कांस्टेबल मनोज सीआईयू मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours