हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। स्वामी नरसिंहानंद महाराज ने कहा कि आज से देश को ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की शांति को इस्लामी जिहादियों से खतरा है। देर शाम रुड़की के पंचशील मंदिर में पहुंचे स्वामी नरसिंहानंद ने पूजा अर्चना करने के बाद मौजूद कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि आज देश की एकता व अखंडता को जिहादियों से खतरा है तथा हिंदू समाज यदि अभी नहीं संगठित हुआ तो आने वाला कल उनके भविष्य के लिए खतरनाक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों की देश में बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय है, यदि हिंदू समाज अभी भी नहीं जागा तो वह दिन दूर नहीं जब देश का अगला प्रधानमंत्री कोई मुस्लिम ही होगा। उन्होंने कहा कि आज देश का हिंदू सेक्युलर होने की सजा भुगत रहा है और देश की एकता और अखंडता को कोई खतरा है तो केवल जिहादियों से ही है। उन्होंने कहा कि आज हमारे ही देश में अपनी बहू बेटियां सुरक्षित नहीं है तथा आए दिन लव जिहाद का शिकार होना पड़ रहा है।इससे पूर्व यहां पहुंचने पर नगर कार्यवाह राजपाल, नितिन शर्मा, शिव प्रकाश त्यागी, दिलीप मेहंदीरत्ता, संजय कश्यप, उमेश प्रधान,बीपी नैथानी, सुनील सैनी, अजय सैनी, पंकज कुमार, शशांक गुप्ता, अमित शर्मा,दीपक भारद्वाज, अनिल शर्मा आदि ने उनका जहां पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours