हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। अंबुजा फाउंडेशन और एचडीएफसी बैंक के सौजन्य से ग्राम पंचायत कटारपुर में सौर ऊर्जा से चलने वाला सबमर्सिबल वाटर पम्प लगवाया गया। यह पम्प रविदास मंदिर पर लगाया गया इसके लगने से आस पास के समस्त मोहल्ले वालों को पीने का पानी हर समय सुगमता से उपलब्ध हुवा करेगा। इसके लिए एक 5000 लीटर का टैंक भी लगाने की योजना है। यह टैंक सोलर पंप के द्वारा भरा जाएगा। तथा जिस किसी मोहल्ले वाले को पीने के पानी की आवश्यकता हो वह यहां से भी ले जाया करेगा। साथ ही साथ कोई व्यक्ति अपने घर पर अपने खर्च के द्वारा पाइप लाइन डालकर इससे पानी लेना चाहता हूं तो वह भी ले सकता है। इस कार्य के होने से मोहल्ले वालों में खुशी है क्योंकि इस मोहल्ले में लगभग 50 परिवार निवास करते हैं इस मोहल्ले में काफी समय से पीने के पानी की समस्या चल रही थी। जिसके लिए पूर्व प्रधान नूतन कुमार प्रयासरत थे। जिसके चलते ग्राम प्रधान द्वारा अंबुजा फाउंडेशन रुड़की हरिद्वार को अवगत कराया गया था। अंबुजा फाउंडेशन के अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्य कराया है। इसके लिये रविदास मंदिर कमेटी के सभी सदस्यो ने अंबुजा फाउंडेशन और एचडीएफसी बैंक का आभार प्रकट किया है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours