हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। नगर की सड़कों पर पागल अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति जिसके हाथों की उंगलियों में लोहे के पड़े छल्ले उंगलि के अंदर मास में घुस कर उंगलिया भी जख्मी हो चुकी थी, ऐसे मे नगर वासियों द्वारा मानवता दिखाते हुए उस व्यक्ति की उंगलियों से लोहे के छल्लो को कटवाया और इलाज भी कराया। आपको बता दें कि हरिद्वार के लक्सर नगर में सड़कों पर मानसिक रूप से कमजोर पागल अवस्था में घूम रहे हैं, एक व्यक्ति को नगर वासियों ने जब देखा की उसकी अंगुलियों में पडे लोहे के छल्ले उंगलियों के अंदर मांस में घुस चुके हैं और उंगलियां पूरी तरह से जख्मी हो चुकी है तो नगर वासियों द्वारा मानवता दिखाते हुए मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को नहला धौलाकर उसे साथ सुधरे कपड़े पहनाए गए और उसकी उंगलियों में पड़े छ्ल्लो को काटे गए व उसका इलाज भी कराया जो कि लक्सर के नगर वासियों ने मानवता की एक मिसाल पेश की है जिसकी चारों ओर प्रशंसाए हो रही है। नगर वासियों में सभासद सचिन मित्तल, चेयरमैन विशाल चौधरी, नरेश कश्यप विक्की मनोज रोहित विशाल बिट्टू लेखराज और अमर प्रताप राणा आदि का योगदान रहा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours