हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर की सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र में दबिश देकर कुन्हारी गांव के दो व्यक्तियो को खाई बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया है । कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अपराधों की रोकथाम अभियान के तहत सुल्तानपुर चौकी इंचार्ज अंकुर शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ दो अभियुक्त खुर्शीद और जुल्फकार को खाई बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्त सुल्तानपुर चौकी के ही कुन्हारी गांव के रहने वाले है। उन्होंने बताया दोनों अभियुक्तों से 3,360 रुपए मय गत्ता पेन सट्टा पर्ची के बरामद किए गए हैं। और दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours