हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष व समाजसेवी गुलशन खत्री ने वार्ड नंबर 24 न्यू विष्णु गार्डन कालोनी की सड़कों की दुर्दशा को लेकर आक्रोश व्यक्तर किया। उन्होंने शहर विधायक मदन कौशिक से पूछा कि यहां के नागरिकों को किस बात दंड मिल रहा है, मार्च 2019 में यहां 17 सालों की लंबी लड़ाई के इंतजार के बाद सीवर लाइन का कार्य जैसे तैसे पूरा हो गया। परंतु 2019 के बाद आज तक सड़क का कार्य अधूरा पड़ा हे। कई बार अवगत कराने के बाद भी पूरे शहर में कुंभ कार्य व कालोनी के चारो तरफ ओल्ड विष्णु गार्डन, हिमगिरि, अरिहंत विहार, गंगोत्री स्ट्रीट में सड़के बनाने के को लेकर बहाने बाज़ी कर कालोनी की टूटी सड़कों को छोड़ दिया गया। कालोनी में 85 प्रतिशत नागरिक 15 प्रतिशत मतदाताओं, कार्यकर्ताओं कि चाटुकारिता व आपकी लापरवाही का दंश पिछले ढाई साल से रोटी के साथ सड़कों से उड़ती धूल मिट्टी खाकर झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र कालोनी में सड़क निर्माण कार्य नहीं हुआ तो आपको भी 2022 में हिसाब देना पड़ेगा जनता अपने एक एक वोट का हिसाब मांगेगी ,जनता अब जाग रही है। जिस संविधान ने हमे एक आम आदमी को विधायक बनाने का अधिकार दिया हे। उसी संविधान ने हमे अधिकार दिया हे की हम आपसे अपने वोट प्रतिनिधित्व का हिसाब मांगे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours