हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष हरपाल शर्मा ने एक बयान जारी कर कहा  लॉकडाउन में व्यापारियों के कारोबार बंद रखना मजबूरी, प्रदेश में शराब बहुत जरूरी। वही जिला अध्यक्ष हरपाल शर्मा ने कहा प्रदेश सरकार ने सिर्फ 2 दिन परचून की दुकान खोली है और 3 दिन शराब की दुकानें खुले रहने की गाइडलाइन जारी की है। पिछले लॉकडाउन में भी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सबसे पहले शराब की दुकानें ही खोली थी, फिर से तीरथ सिंह रावत सरकार में भी शराब की दुकानें खोली है। इस भाजपा सरकार की क्या मंशा है वो जनता बखूबी समझती है यह सरकार पूरी नशे में चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कहते हैं कोरोना एक प्राणी है इसको भी जीने का हक़ है, मुख्यमंत्री कहते हैं 200 साल हम अमेरिका के गुलाम रहे इससे साफ जाहिर होता है इनको कितनी जानकारी है, दुर्भाग्य है कि यह दोनों उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री बने तभी प्रदेश का विकास नहीं हो पाया, हरीश रावत की तो उम्र हो गई है शराब की दुकानें खोलने से साफ जाहिर होता है, जनता भी रो रही है भाजपा सरकार में काम है नहीं, कमाई का साधन है नहीं, आदमी शराब पिएगा। जिससे कई घरों में चूल्हा नहीं जलेगा उसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours