हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय एस०एम०जे०एन पी०जी कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा उल्लेखनीय योगदान हेतु उन्हें पर्यावरण मित्र सम्मान पुरुस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी देते हुए कॉलेज के का प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि कॉलेज के बीकॉम प्रथम सैमेस्टर के छात्र अक्षत त्रिवेदी को गौरिया संरक्षण हेतु महत्त्वपूर्ण कार्य करने के लिए पर्यावरण मित्र का सम्मान पुरुस्कार दिया जा रहा है। वहीं उन्होंने कुमारी रुपल शुक्ला, क्रितिका आत्रेय, महिमा शर्मा, जतिन सैनी को पर्यावरण पर सर्वश्रेष्ठ वीडियो बनाने के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की। पर्यावरण पर सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रतियोगिता में शगुन सारस्वत शर्मा, रमन हंस, विधि गौतम, सोनाली निषाद, प्राची राजपूत को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की। कॉलेज की संविदा शिक्षक डॉक्टर पद्मावती तनेजा के द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्यों के चलते उन्हें पर्यावरण मित्र क्लब का संयोजक मनोनीत किया गया है। कालेज में शीध्र ही पर्यावरण मित्र क्लब का गठन कर दिया जाएगा जोकि उत्तराखंड में इस तरह का प्रथम अभिनव प्रयास है। क्लब के सदस्य पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्र, छात्राओं एवं सामाजिक कार्यकर्ता के साथ मिलकर कार्य करेगें।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours