हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फ़िरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर कोतवाली के बगल गांव में उस समय दहशत का माहौल छा गया जब अज्ञात कई बाइक सवार दबंगो ने हाथों में लाठी डंडे और तमंचे लहराते हुए एक घर के आंगन में कई राउंड फायर के झोक दिए और तमंचो को लहराते आसमानी फायर करते गांव से फरार हो गए। सूचना मिलते ही लक्सर पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई। बता दें कि सेठपुर गांव निवासी संजय पुत्र इलम सिंह की गांव के ही एक परिवार के साथ बीती शनिवार की रात को कहासुनी हो गई थी।



 संजय ने बताया जब वह सुबह रविवार को ड्यूटी के लिए चला गया तो उन लोगों ने उसके घर पर चढ़ाई कर दी। उसने बताया तुरंत इसकी जानकारी उसने 100 नंबर डायल कर पुलिस को दी। वही एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कल शाम सेठपुर गांव में दो परिवारों के बीच कहासुनी हो गई थी और मामला शांत हो गया था आज सुबह फिर फायरिंग का मामला संज्ञान में आया है जो संदिग्ध लग रहा है तहरीर प्राप्त हुई है पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours