हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार से राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने इक्कड कला में रो नदी पर बनने वाले पुल के निर्माण का शुभारंभ किया। इस पुल के बनने से लगभग 15 गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। बरसात के समय में यह रपटा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाता था जिससे कि लक्सर तक जाने वाली जनता प्रभावित हो जाती थी। इस एकड़-बसेड़ी मार्ग पर बनने वाले पुल की अनुमानित लागत लगभग 2 करोड रुपए हैं। पुल का उद्घाटन करते हुए गन्ना राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इस पुल की अति आवश्यकता थी। जिसे प्राथमिकता के आधार पर बनाया जा रहा है उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुल अच्छी गुणवत्ता के साथ बनना चाहिए। उन्होंने बताया कि अगले एक-दो माह में इक्कड से सुख रासा जाने वाले रास्ते पर क्षतिग्रस्त पुल का भी पुनर्निर्माण किया शीघ्र किया जाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र की जनता का विकास हमारी प्राथमिकता है। हमारी सरकार के द्वारा ग्रामीण और दूरदराज के गांव को भी मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। कोरोना के इस काल में भी हमारे पदाधिकारी जन जन तक पहुंच कर लोगों की सहायता कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व उप-प्रधान अरविंद कुमार, सुशील कुमार, डॉक्टर मुबारिक, महावीर सिंह, कुलवीर सिंह, गुरबाज सिंह, चौधरी नाथीराम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours