हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। कनखल पुलिस न सिर्फ कोरोना को नियंत्रित करने में जुटी हुई है साथ ही अपराधीयो पर शिकंजा कसने में भी पीछे नही। सुभाषनगर निकट अमर कॉलोनी निवासी कृष्णवीर सिह अपने साथी के साथ किसी कार्य से रात 11 बजे सिंहद्वार कनखल से ज्वालापुर हाई वे की ओर जा रहे थे, इतने में पीछे से बाइक पर आये लुटेरों ने उनके साथ मारपीट करके उनका मोबाइल छीन लिया। कृष्णवीर सिंह के दूसरे साथी कुलदीप शर्मा ने पुलजटवाडा जाकर ज्वालापुर पुलिस की मदद से दोनों युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद कनखल थाने को फोन से सूचना दी गयी कि पल्सर मोटर साइकिल सवार दो व्यक्ति ने कृष्णवीर के साथ मारपीट कर गुरूकुल हाईवे के पास से उनका मोबाइल फोन छीनकर जटवाडा पुल की तरफ भागे है। इस सूचना पर रात्रि अधिकारी उ०नि० लाल सिंह अपने सहायक कर्मचारियों के संग तत्काल धटनास्थल के लिये रवाना हुये। जहां से उन्हें कनखल थाने लाया गया। घटना के सम्बन्ध में वादी मुकदमा कृष्णवीर सिह ने अभि० गण अर्जुन यादव व यश रौतेला के विरूद्व अभियोग पंजीकृत कराया गया। जिन्हें बाद में न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों में से एक अर्जुन यादव जो कि मेरठ का मूल निवासी और दूसरा यक्ष रौतेला मूल निवासी देहरादून से थे। जो कि वर्तमान में आर्यनगर ज्वालापुर रह रहे थे। पुलिस ने उनसे पीड़ित युवक की लूटा हुवा एक अप्पो कम्पनी का मोबाइल फोन, और लाल रंग की पल्सर बाइक बरामद की। कुलदीप शर्मा और कृष्णवीर सिंह ने ज्वालापुर कोतवाली और कनखल पुलिस की तत्काल कार्यवाही की प्रशंसा की। कुलदीप शर्मा ने कहा कि यदि सही समय पर पुलिस का बैकअप न मिलता तो ये दोनों अभियुक्त पकड़ में नही आ पाते। पुलिस की इस कार्यवाही में कनखल थाने से वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेन्द्र सिह रावत, उप निरीक्षक लाल सिह सजवाण, कॉन्स्टेबल सतीश गुसांई, जितेन्द्र सिंह शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours