हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। एमबीबीएस डॉक्टर फरहान गॉड ने नूरबाग गुघाल रॉड जवालापुर में 'हिंद हेल्थकेयर सेंटर' का शुभारंभ किया, ताकि लोगो को निःशुल्क उपचार मिल सके। डॉक्टर फरहान गॉड ने कहा कि वर्तमान समय मे काफी लोग आर्थिक कमजोरी के कारण अपने परिवार के सदस्यो को किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज नही करा पाते हैं। ऐसे हालात मे उन्हें झोला छाप डॉक्टरों पर निर्भर होना पड़ता है। जिसके कारण गरीब लोगों को कई बार अपनी जान से हाथ धोना पड़ जाता है। इन सभी प्रस्तिथियो को देखते हुवे डॉक्टर फरहान ने निश्चय किया कि वो अपने जीवन मे गरीबो को हर सम्भव अच्छी चिकित्सा सुविधा देने की भरसक प्रयास करते रहेंगे। जिसको देखते हुए उन्होंने इस क्षेत्र में ये चिकित्सा केंद्र खोला है। ताकि आम जनता को निःशुल्क उपचार मिल सके और बीमारियों का निवारण हो सके। आज के सुभारम्भ में हरिद्वार के समाजसेवी अंकित राठौर मुख्य अतिथि रहे। अंकित राठौर ने डॉक्टर फरहान को माला पहना कर, उपहार देकर बधाई व शुभकामनाएं दी। अंकित राठौर ने कहा डॉक्टर फरहान के द्वारा हॉस्पिटल का निर्माण करना बहुत सरहानीय है, जिसमें हम उनके साथ है। अंकित राठौर ने बताया कि यहां पर डॉक्टर फरहान द्वारा गरीब लोगो का उपचार किया जायगा। इस कोरोना काल में लोगो की कमर टूट चुकी है जिसके कारण लोगो मे हॉस्पिटल को लेकर डर बना हुआ है। लेकिन यहां पर काफी मशीनी उपकरण के द्वारा उपचार किया जायेगा। बहुत जल्द हिन्द हेल्थकेयर सेंटर में और भी काफी सुविधाएं यहाँ आने वाले रोगियो को मिलनी शुरु होगी। वही युशूफ साबरी ने भी डॉक्टर गॉड को बधाई देते हुए कहा कि डॉक्टर फरहान द्वारा किये गए इस कार्य की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। डॉक्टर फरहान को कभी भी हमारी जरूरत पड़ती है तो हम उनके साथ है। इस शुभारंभ में राजा अली, हाजी सहबुदिन पार्षद, गुलबहार कुरैशी, सलीम खुवाज़ा, सेफ सलमानी, जहाँगीर खान, उमर खान, आबाद कुरैशी, गौरव राठौर आदि शामिल हुए।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours