हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की मंगलौर कोतवाली की लंढौरा चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को मोटरसाइकिल से परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है। वही लंढोरा चौकी इंचार्ज नितेश शर्मा ने बताया कि हरिद्वार  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे नशीले मादक पदार्थों की रोकथाम और आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत उच्च अधिकारी गणों के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।उन्होंने बताया अभियान में चेकिंग के दौरान रेलवे ब्रिज के निचे से दो मोटरसाइकिल सवार युवक को 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया दोनों आरोपी इन्तेजार पुत्र शरीफ व हरेंद्र उर्फ रिंकू पुत्र सत्यपाल सिंह राणा दोनों रुड़की के सिविल लाइंस के निवासी हैं। उन्होंने बताया दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है और मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours