हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान एवं अपराध नियंत्रण के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश और एसपी देहात, क्षेत्राधिकारी  के निकट पर्यवेक्षण में फेरुपुर चौकी इंचार्ज चरण सिंह चौहान ने एक कार से शराब की कई पेटी बरामद की। मुखबिर की सूचना पर हरकत मे आयी पुलिस ने एक स्विफ्ट कार को रोका तो उसमे 2 पेटी अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टेग) 6 पेटी पिकनिक शराब पाई गई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम चिंटू पुत्र सतपाल निवासी राजीव नगर ज्वालापुर बताया। आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजिकृत करके आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्यवाही में  फेरुपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान, कॉन्स्टेबल जयपाल, मनोहरी, संतोष, और सुखविंदर शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours