हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(दिलीप गुप्ता) हरिद्वार। भारतीय हिंदू वाहिनी एवं सावक मंच के कार्यकर्ताओं ने निरंतर 27 वे दिन कोरोना रूपी महामारी की त्रासदी से आर्थिक संकट झेल रहे जरूरतमंद गरीब परिवारों में राशन वितरण जारी रखा। इस के क्रम में आज निर्मला छावनी, इंदिरा बस्ती, भल्ला रोड, रामघाट, बड़ा जोगीवाड़ा, काशीपुरा के जरूरतमंद गरीब परिवारों मे राशन वितरित किया गया। भारतीय हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि ना हम थके हैं ना हारे हैं, कोरोना के विरुद्ध हमारा संघर्ष जारी है। उन्होंने कहा कि काफी कठिनाइयों का सामना करते हुए हमारे कार्यकर्ता बुलंद हौसलो के साथ जरूरतमंद परिवारों तक राशन पहुंचाने में जुटे हैं। इस भयावह भीषण संकट काल मे हमारा यही प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार रोटी के अभाव में भूखा ना रहे। कोरोना संक्रमण के कारण कई परिवार आर्थिक रूप से टूट चुके हैं। वर्तमान समय में संकट का दौर है और इस दौर में सभी को राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर जनहित में जनसेवा के कार्य करने चाहिए। उन्होंने अपने सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो साथी पूरी लगन मेहनत एवं निष्ठा से निरंतर जनसेवा मे हमारे साथ जुटे हुए हैं उनका आभार व्यक्त किया है। राशन वितरण में महंत रोहित गिरी, शिवम कौशिक, प्रताप कन्याल, विनोद शर्मा, अनुज मित्तल, राजीव अग्रवाल, बादल वशिष्ठ, भजन सिंह, विष्णु पांडे, मोहित शर्मा आदि ने सहयोग प्रदान किया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours