हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। बजरंग दल प्रत्येक वर्ष जून माह में शौर्य प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करता है, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन पद्धति, शारीरिक प्रशिक्षण, बौद्धिक प्रशिक्षण दिए जाते हैं परंतु कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष बजरंग दल उत्तराखंड में कार्यकर्ता विकास वर्ग के नाम से ऑनलाइन पांच दिवसीय प्रशिक्षण करने जा रहा है। जिसका उद्घाटन बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक ने गूगल मीट के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किया। प्रशिक्षण प्रतिदिन तीन सत्रो में किया जा रहा है प्रथम सत्र सुबह 6:00 से 7:00 शारीरिक का रहेगा, बौद्धिक सत्र 11:00 से 12:00 रहेगा, अभ्यास व चर्चा सत्र 3:00 से 4:30 रहेगा। जिसमें बजरंग दल के सभी जिलों से कार्यकर्ताओं का चयन कर कर 100 लोगों की सूची बनाई गई है। जो 1 से 5 जून तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। बजरंग दल के प्रदेश संयोजक अनुज वालिया ने कहा बजरंग दल एक व्यवस्थित ऑनलाइन कार्यकर्ता विकास वर्ग लगाएगा। जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन पद्धति, समाज की चुनौतियों की जानकारी व उनके निवारण संबंधित जानकारी दी जाएगी। वहीं अजय आर्य सह प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद उत्तराखंड ने कहा कि कोरोना के निपटने के लिए हम सब को बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। ओर उन्होंने कहा कि बजरंग दल सभी क्षेत्रों में सैनिटाइजर व मास्क वितरण का कार्य भी कर रहा है। वहीं बजरंग दल सभी जिलों में सेवा कार्य भोजन वितरण, कोरनटाईन सेंटर, ब्लड कैंप, प्रभावित क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन व मास्क का वितरण व अन्य कार्य करते हुए भी इस प्रशिक्षण वर्ग को करेंगे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours