हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। विश्व हिंदू संस्था और टीम जीवन के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देश अनुसार मानव सेवा ही माधव सेवा के तहत कोरोना कोविड-19 को खत्म करने वाली वैक्सीन मोबाइल वैन सेवा अबकी बार आपके द्वार हरिद्वार के खड़खड़ी भीमगोडा शांतिकुंज भगत सिंह कॉलोनी हरिपुर कला  मोतीचूर तक 45 प्लस व्यक्तियों और बुजुर्गों को विश्व हिंदू शास्त्र एवं टीम जीवन की ओर से लगभग 50 लोगों को वैक्सीन का टीका डॉ. इशिका गौरो द्वारा लगवाया गया। वहीं विश्व हिंदू संस्था के संस्थापक देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि सरकारों पर काम बहुत है संस्थाएं प्रकारों का हाथ बन कंधे से कंधा मिलाकर ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र में काम कर रही हैं। विश्व हिंदू संस्था एवं टीम जीवन का संकल्प जातिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके। संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने कहा कि संस्था लगभग पिछले 2 सालों से लोगों की सेवा में लगी है सेवा के माध्यम से राशन वितरण हो लोगों की मदद डॉक्टर मेडिकल कोई हेल्प और सैनिटाइजर संस्था द्वारा में दूर-दूर तक अधिक से अधिक क्षेत्रों में कराया जा रहा है और जब तक कोरोना समाप्त नहीं होगा यह कार्य जारी रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित विष्णु संस्था के संस्थापक देवेंद्र प्रजापति, संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, यश लालवानी, वैभव कौशिक, जगत राम, विनय थापा, कार्तिक शुक्ला, संजीव भूषण, राजकुमार आदि संस्था कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours