हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारतीय सर्व समाज महासंघ ने हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव में कोरोना योद्धाओं को कोविड शैफ्टी किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम कुमार वालिया जो कि उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय भारत सरकार के नामित सदस्य भी है मुख्य अतिथि रहे। इनके अलावा हरिद्वार में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और लग्न के लिये प्रशिद्ध ड्रग निरीक्षक अनिता भारती को प्रदीप बड़थ्वाल और इस कार्यक्रम के आयोजक मनोज चौहान ने फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडी समिति ज्वालापुर से संजय चोपड़ा ने कहा कि गरीब मजदूरों और किसानों के हक के लिये वो प्रशासन और राज्य सरकार के समक्ष निरन्तर आवाज उठाते रहेगे। मुख्य अतिथि राम कुमार वालिया ने इस अवसर पर मनोज चौहान को सर्व समाज महासंघ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। मनोज चौहान ने बताया कि उनका यह महासंघ सभी जातियों, धर्मो के मुश्किल समय मे तन, मन और धन से मदद करने को तैयार रहता है। इससे पूर्व भी कई ऐसे अवसर आये जब उनके सर्व समाज महासंघ ने आर्थिक और समाजिक रूप से जरूरतमंदों की मदद की है। इस अवसर पर विभिन्न प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े कई पत्रकारों को उनके अच्छे स्वास्थ्य हेतु कोविड सेफ़्टी किट देकर सम्मानित किया गया। एक सवाल के जवाब में राम कुमार वालिया ने मीडिया के माध्यम से जनता को बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत ने सभी जिलाधिकारीयो को दिशा निर्देश दिए हुवे है कि वो प्रतिदिन कम से कम एक घण्टा जनता की समस्याओं को सुने। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी, विकेश यादव, इंडस्ट्रियल डवलपमेंट एशोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार, महासचिव विनीत धीमान, वरिष्ठ नेता रकित वालिया, समाजसेवी किशोर वाली ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तो दूसरी ओर भारतीय सर्व समाज महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता रजत अग्रवाल, शशांक सिखोला, विभु नैथानी, आशीष परासर, अनीश वालिया, सुभाष जायसवाल और पत्रकार प्रदीप बड़थ्वाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सराहनीय योगदान दिया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours