हरिद्वार की गूंज (24*7)


(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथल अबूदई कृष्णराज एस ने रोशनाबाद सभागार में समीक्षा सम्मेलन एवं अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सीओ, थाना, कोतवाली प्रभारियों को आदेशित किया गया है। खास तौर पर सभी थाना, कोतवाली प्रभारियों को नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए है। वही समय-समय पर खुफिया तंत्र और अधिनस्थ कर्मचारियों को ब्रीफ करने के लिए भी कहा गया है, जिससे समय रहते अपराध होने से पहले उन्हें रोका जा सके। वहीं एसएसपी सेंथिल अवूदाई कृष्णराज एस ने ठोस सुरागरसी और अपने सक्रिय खुफिया तंत्र के जरिए चोरी की विभिन्न घटनाओं में संलिप्त तीन अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी हुई 9 तथा अन्य स्थानों से चोरी की गई 7 कुल 16 मोटरसाइकिल बरामद कराने वाले तेजतर्रार रेल चौकी कांस्टेबल निर्मल को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया है।
और उनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठा तथा अत्यंत मेहनत व लगन के साथ उक्त कार्यवाही पर उसकी भूरी भूरी प्रशंसा भी की गई है और आशा जताई गई है कि भविष्य में इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। आपको बता दें कि ज्वालापुर रेल चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार अपनी विनम्र शैली, भाषा व सादगी से क्षेत्र के लोगो के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं। उनका कुशल व्यवहार और पीड़ितों की पीड़िता गंभीरता से सुनना उनका एक अनोखा अंदाज है। उनके दरबार में आने वाले पीड़ितों की समस्या का समाधान भी तत्काल किया जाता है। जिससे वह अपने क्षेत्र में लोगों की धड़कनों में बस चुके हैं। इतना ही नहीं बेखौफ अपराधियों के दिलो में भी उनका खौफ बरकरार रहता है। क्योंकि उनके क्षेत्र में अपराधी अपराध करने से पहले कई बार सोचने को मजबूर हो जाता है। क्योंकि कर्मठ इमानदार और अपने कर्तव्य के प्रति धनी रेल चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार का खुफिया तंत्र दिन रात सक्रिय रहकर अपने कार्य में लगा है। जिस अपराधी ने भी क्षेत्र में अपराध किया, उसका खुलासा तत्काल किया गया और उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजने का कार्य रेल चौकी इंचार्ज खेंमेंद्र गंगवार ने किया है जिसके फलस्वरुप एसएसपी ने स्वयं उन्हें सम्मानित किया है जो तारीफे काबिल है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours