हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दिए गए आदेश, निर्देश के अनुपालन एवं पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी लक्सर के कुशल निर्देशन में थाना पथरी पुलिस द्वारा जिस कर्तव्यनिष्ठा के साथ नशे के खिलाफ निरन्तर अभियान चल रहा है। उसके कारण पथरी थाना क्षेत्र के गांवों में थानाध्यक्ष दीपक कठैत की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। अपने ग्राम प्रधान के सराहनीय कार्यकाल के लिए ब्लॉक बहादराबाद में प्रशिद्ध जियापोता, कटारपुर के भूतपूर्व प्रधान नूतन कुमार का कहना है इस क्षेत्र में युवाओ को नशे से दूर रखना किसी भी थानाध्यक्ष के लिये बहुत बड़ी चुनौती रही है उसमें वर्तमान थानाध्यक्ष द्वारा जिस प्रकार से योजना बनाकर अपनी टीम द्वारा नशे के खिलाफ प्रतिदिन जो कार्यवाही की जा रही है उसके कारण बड़े बड़े नशे के कारोबारियों की कमर तौड़ कर रख दी है। जनता इसके लिये सीधे सीधे पत्रकारो और पुलिस पर पैसे ले देकर नशे के खिलाफ कार्यवाही न करने का आरोप लगाती थी। मगर अब जनता, पत्रकार और पुलिस सभी खुश हैं कि उनके क्षेत्र में नशे का कारोबार करना सरल नही रहा। इसके लिये भूतपूर्व ग्राम प्रधान नूतन कुमार ने दीपक कठैत और उनकी टीम चौकी प्रभारी फेरुपुर चरण सिंह, उप निरीक्षक ओमपाल, उप निरीक्षक विजय सैलानी, महिला उप निरीक्षक प्रीति गुसाईं आदि को बधाई दी है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours