हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। जनपद पौड़ी पुलिस थाना सतपुली द्वारा लगातार मानवीय संवेदनाओं को समझने वाले अनेकों कार्य किये जा रहे हैं। जंहा पर खाकी हर वह कार्य करती हुई दिख रही है। जिससे किसी जरूरतमंद की मदद हो सके। ऐसा ही एक मामला थाना सतपुली क्षेत्र का है जंहा पर आज एक बुजर्ग महिला शाकम्बरी देवी उम्र- 60 वर्ष पत्नी स्व० बलबीर सिंह निवासी बेरीधार ग्राम कुल्हाड़ थाना सतपुली पहुचीं। जहां उन्होंने अपनी समस्या और आपबीती  थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल को सुनाते हुए बताया की, वह अपने घर पर अकेली रहती है व विधवा महिला है तथा आजीविका का भी कोई साधन नही है, और विगत दिनों हुई भारी बारिश के कारण से मेरा पुश्तेनी घर छतिग्रस्त हो गया है। जिसमे लगातार हो  रही बारिश के कारण से छत टपक कर पानी घर के अंदर आ रहा है। जिस पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा बुजुर्ग महिला की बात को गम्भीरता ओर मानवीयता से समझने के पश्चात तुरन्त ही स्थानीय बाजार से महिला के घर को बारिश से बचाव के लिये तिरपाल खरीदा गया। और पुलिस टीम के साथ  करीब एक किमी0 पैदल चढ़ाई चढ़कर ग्राम कुल्हाड में मोके पर जाकर  बुजर्ग महिला के पुश्तेनी घर को दुरस्त किया गया। औऱ साथ ही महिला को राशन किट भी दी गयी। पुलिस द्वारा की गयी  मदद पर बुजुर्ग शाकम्बरी देवी द्वारा भावुक होकर थाना सतपुली पुलिस का धन्यवाद किया। और क्षेत्र के लोगो ने सतपुली पुलिस कि जमकर प्रशंशा की, लोगों ने थाना सतपुली पुलिस के इस कार्य कि सराहना करते हुए धन्यवाद भी किया। पुलिस टीम में का० देशराज और अर्जुन शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours