हरिद्वार की गूंज (24*7)

 (अमित नेगी) श्रीनगर। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक व एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन गढ़वाल मंडल के मध्य गढ़वाल मंडल में उत्तराखंड शिक्षा विभाग के राजकीय मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों के लिए सामान्य उद्देश्य पूर्ति हेतु अधिविकर्ष सीमा के रूप में वर्तमान सीमा रुपए आठ लाख से बढ़ाकर अधिकतम रुपए पन्द्रह लाख व्यक्तिक ऋण किये जाने कि सुविधा का अनुबंध निष्पादित किया गया इससे बैंक शाखाओं से वेतन आहरित करने वाले मंडल में कार्यरत एजुकेशन के अंतर्गत मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों को आकस्मिक वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु न्यूनतम औपचारिकताएं पूर्ण करने पर 15 लाख तक ऋण उपलब्ध हो जाएगा। इस मौके पर श्री शिव प्रसाद खाली अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा गढ़वाल मंडल मुकेश बहुगुणा, मण्डलीय अध्यक्ष एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन गढ़वाल मंडल के०सी बिष्ट क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तराखंड ग्रामीण बैंक क्षेत्र कार्यालय पौड़ी सीताराम पोखरियाल मण्डलीय सचिव, एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तराखंड गढ़वाल मण्डल, रमेश कुमार नेगी वरिष्ठ प्रबंधक उत्तराखंड ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय पौड़ी, आशीष मैठाणी, प्रबंधक, मानव संसाधन, संदीप कुकरेती उपस्थित रहे। रमेश कुमार नेंगी क्षेत्रिय प्रबंधक ने एजुकेशनल मिनिस्टर ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तराखंड गढ़वाल मंडल का बैंक में विश्वास बनाए रखने पर आभार व्यक्त किया गया हुआ अवगत कराया कि बैंक द्वारा वेतनभोगी वर्ग हेतु आवास ऋण कार्य शिक्षा ऋण योजनाएं भी आकर्षक ब्याज दरों पर दी जा रही है, इसके अतिरिक्त उनके द्वारा कोरोनावायरस संक्रमण के समय ग्राहकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए वीडियो (के०वाई०सी) सुविधा के अंतर्गत घर बैठे बचत खाता खोलने की सुविधा प्रारंभ की गई है साथ ही बैंक द्वारा ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग की सुविधा भी दी जा रही है जिसे गरा घर बैठे ही अन्य बैंक के किसी खाते में एन०ई०एफ०टी आइ०एमपी०एस द्वारा राशि अंतरण कर सकते हैं, शिवप्रसाद खाली अपर शिक्षा निदेशक द्वारा उपस्थित गणमान्य कोरोनावायरस से बचाव हेतु दो गज दूरी है जरूरी नियम सोशल डिस्टेंस एडवाइजरी का पालन करने के संबंध में भी अपेक्षा की गई एवं कोरोना वायरस से सावधान रहने का आह्वान किया गया। आशीष मैठाणी, प्रबंधक मानव संसाधन उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा वैयक्तिक योजना के बारे में बताते हुए अवगत कराया कि इस योजना में खाता धारक  कार्मिक को एक बार बैंक में आवेदन करना होता है उसके बाद उसके बैंक लिमिट खाते में 15 लाख तक निकालने की ब्यवस्ता है, कार्मिक द्वारा जितनी धनराशि निकाली जाएगी उतनी ही धनराशि पर ब्याज पड़ेगा और कभी भी निकाला और जमा करने की ब्यवस्ता इस अनुबंध के अंतर्गत है। सँगठन के मण्डलीय अध्यक्ष मुकेश बहुगणा द्वारा अपर निदेशक एस०पी खाली एवम क्षेत्रिय बैंक प्रबंधक के०सी बिष्ट एवम बैंक परिवार का आभार ब्यक्त किया। सँगठन के मण्डलीय सचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि वर्तमान में 01 अक्टूबर 2005 के पश्चात राजकीय कार्मिको के द्वारा जो धनराशि जमा की जाती है उसको निकलाने की कोई ब्यवस्ता नही है ऐसी स्थिति में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, विभाग और एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफीसर्स एसोसिएशन के मध्य अनुबंध गढ़वाल मंडल के अंतर्गत एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल कार्मिको के लिए लाभदायक होगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours