हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रूड़की। रोटरी क्लब रुड़की द्वारा चंद्रपुरी स्थित राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भेंट की गई। इस विद्यालय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे मेयर गौरव गोयल ने कहा कि उक्त् संस्था द्वारा विभिन्न अवसरों पर सामाजिक कार्यों के माध्यम से सेवा के कार्य किए जाते रहे हैं। संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए मेयर गौरव गोयल ने कहा कि विश्व में वैश्विक महामारी कोरोना के चलते अनेक सामाजिक संगठनों द्वारा सेवा के कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों द्वारा किए गए कार्यों के प्रोत्साहन के लिए उनका सहयोग हमेशा मिलता रहेगा। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रेम सरीन, प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह गौड़, विकास तिवारी, सुभाष सरीन,सुदेश चड्ढा, वंदना मोहन, वीरेंद्र शर्मा, बीके शर्मा, गगन सरीन, सचिन सरीन, अलका मित्तल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours