हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के ग्राम जमालपुर कलां में स्थित मधु विहार कालोनी में दीपक पाल के नेतृत्व में दर्जनों निवासियों ने अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ज्ञात हो कि उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव कुछ महीने बाद ही होने वाले है । चुनाव को देखते हुए और आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड में चुनाव लड़ने की घोषणा को देखते हुए जनता में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जिस तरह से दिल्ली में केजरीवाल सरकार की बिजली, पानी और शिक्षा, स्वास्थ्य की सकारात्मक राजनीति की है उसे उत्तराखंड की जनता भी बहुत पसंद कर रही है। आज की इस मीटिंग में विधानसभा संगठन मंत्री अमरीश गिरी, पूर्व विधानसभा प्रभारी यशपाल चौहान, युवा नेता संजू नारंग, शोशल मीडिया प्रभारी डॉ अंकुर बागड़ी, दीपक पाल, सतीश ठाकुर, अनिल शर्मा, चंन्डी पान्डेय, अजय सिंह, संजय कुमार, हरीश चंद्र, अनिल कुमार शर्मा, भोला यादव, राजेश कुमार, किशन सिंह, संजय कुमार, गुलजार अली, मनीष, विक्की शर्मा, सोनू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours