हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे डेंगू मुक्ति अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम की टीम द्वारा धर्मशालाओं एवं होटल्स में अभियान चलाया गया। मेयर गौरव गोयल तथा नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा बरसात के पूर्व डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों में डेंगू का लारवा ढूंढ समाप्त करने की दिशा में इस मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज नगर निगम की डेंगू हंटर्स टीम द्वारा होटल विशाल, होटल सेंट्रम, होटल पेसिफिक, होटल शगुन, होटल सूर्या, होटल ऑल सीजन, होटल डायनेस्टी, होटल कृष्णा, होटल रॉयल पैलेस, होटल सेंटर प्वाइंट, होटल प्रकाश व अन्य 2 दर्जन से अधिक होटल्स में जागरूकता अभियान के चलते पत्रकों के माध्यम से डेंगू के खतरे एवं उसके बचाव की जानकारी भी दी गई। डेंगू हंटर टीम में अभिनव कुमार, शुभम, अंतरिक्ष जैन, गौतम, रजत कुमार, विशाल, विपुल, राहुल, गोपाल, विशाल, असद अली, अवधेश शर्मा, अभिषेक व हर्षित मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours