हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखण्ड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष राजीव देशवाल ने बताया कि खानपुर में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिसमें विकास गोस्वामी को विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष श्रीमती गीता सैनी, सुनील कश्यप उपाध्यक्ष, महामंत्री सोनू गिरी, संगठन मंत्री सरदार शुबा सिंह, संगठन मंत्री मनोज शर्मा और प्रचार मंत्री सुनील शर्मा को नियुक्त किया गया है। साथ ही 20 से अधिक पुरुषों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की है। जिला अध्यक्ष राजीव देशवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य जनता को उसके मूलभूत सुविधाओं से अवगत कराना है जो पिछले 20 वर्षों में उनसे छीन ली गई है। जनता अब पूर्ण रूप से उत्तराखंड क्रांति दल के साथ है और उसको अपने नए विकल्प के रूप में देख रही है। गांव-गांव उक्रांद मिशन 2022 के तहत जनपद हरिद्वार के प्रत्येक ग्रामसभा में उत्तराखण्ड क्रांति दल का संगठ्न तेजी से खड़ा हो रहा है। क्योंकि अब जनता चाहती हैं कि उक्रांद सरकार में आये। इस अवसर पर रविंद्र वशिष्ठ, नीरज धीमन, सहजाद अली, प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र यादव, सुरेश कुमार, सुनील शर्मा, दिनेश कुमार, मनोज कुमार शर्मा, मनीष गोस्वामी, सरदार जसविंदर सिंह, देशराज सिंह, संजय पाल, अरविंद कुमार सुशील कश्यप, अनीता, जसीमा, पूनम, हिना, सरोज, बबली, जगवती, रचना आदि कार्यकर्ता समिलित हुए।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours