हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। श्रीमती तारावती इंस्टिट्यूट ऑफ बायोमेडिकल पुलिस चेक पोस्ट के समीप आयोजित पत्रकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि मेयर गौरव गोयल, एन०यू०जे०आई इकाई हरिद्वार के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह व एन०यू०जे०आई इकाई हरिद्वार के जिला सचिव रजत चौहान रहें। जिसमें अनेकों पत्रकारों को सम्मानित किया गया, वहीं हरिद्वार, सहारनपुर, रुड़की व आसपास देहात के पत्रकारों ने भी इसमें बढ़ चढ़कर शामिल हुए। मेयर गौरव गोयल ने मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना है तथा अपनी लेखनी से सरकार और समाज तक सही और सत्यता पर आधारित जानकारी पहुंचा सेतु का कार्य करता है। हमें पत्रकारों की कोरोना माहमारी में दी गई सेवाओं को भी नहीं भूलना चाहिए।
वही दूसरी ओर एन०यू०जे०आई इकाई हरिद्वार के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह ने भी प्रकाश डालते हुए कहा पत्रकारों ने भी कोरोना काल में अपनी जिम्मेदारी समझते हुए लोगों को समाचार के माध्यम से लगातार जानकारी देते रहे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर उत्पीड़न भी हो रहा है, यह बहुत गंभीर चिंता का विषय है जिस पर हमें एकजुट होकर होकर पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की आवश्यकता है। वहीं कार्यक्रम में आए पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कोरोना काल सरकार की गाइडेंस का विशेष ध्यान रख कार्यक्रम संयोजक व संपादक राजेश सैनी ने कहा कि पत्रकारिता के गिरते स्तर पर हमें चिंतन करना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अविनाश गुप्ता, रजनीश सहगल, असलम अंसारी, जयपाल सिंह, राहुल चौहान, बबलू सैनी, इसरार मिर्जा, संजीव सैनी, सुदेश शर्मा, आकाश सैनी, अजय सैनी, प्रीति अग्रवाल, विजेंद्र सैनी, कुक्कू पंडित, आयुष गुप्ता आदि अनेक पत्रकार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours