हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहदम) लक्सर। हरिद्वार की थाना पथरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को एक अवैध तमंचा और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पथरी थाना प्रभारी अमर चंद शर्मा ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि क्षेत्र के गाँव रायपुर दरेडा निवासी ज्योतिराम पुत्र चेतराम के खिलाफ बीती 21 मई को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उन्होंने बताया हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्ण एस के आदेश व एसपी देहात प्रमेन्द्र डोभाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर विवेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस की गठित टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त ज्योतिराम को बोडाहेडी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का एक देसी तमंचा और चार जिंदा कस्तूर बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया अभियुक्त के खिलाफ पहले भी आधा दर्जन से ऊपर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने के मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में,एसआई विजय शैलानी, कांस्टेबल हरीश रतूड़ी, कांस्टेबल विनोद, कांस्टेबल दिनेश आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours