हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। राजपूताना स्थित मेयर गौरव गोयल के कैंप कार्यालय पर नि:शुल्क वैक्सीन सेंटर पर मेयर गौरव गोयल ने कोविड टीकाकरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रुड़की नगरवासी इस सेंटर पर आकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पैंतालीस वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध है तथा आगामी पन्द्रह जून तक उन सभी लोगों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि इस वैक्सीन सेंटर पर बड़ी उत्साह के साथ नगरवासी टीकाकरण करवा रहे हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे वैक्सीन अवश्य लगवाएं तथा मास्क एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करें।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours