हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सीपीयू प्रभारी निरीक्षक दिनेश पंवार और उप निरीक्षक रमेश कुमार, आरसी प्रशांत मिश्रा, कांस्टेबल चालक और सुधीर कुमार यातायात व्यवस्था संदिग्ध वाहन चेकिंग पर थे। और चंडी चौक से श्यामपुर कांगड़ी की ओर जा रहे थे। तभी नीलेश्वर महादेव से करीब 200 मीटर दूरी पर एक सफेद रंग की स्कूटरी आती हुई दिखाई दी। जिस पर सफेद रंग का भरा हुआ कट्टा दिखाई दिया। तभी एक व्यक्ति जो उक्त पुलिसकर्मियों को आता देख स्कूटरी और स्कूटरी पर रखे सफेद कट्टे को छोड़कर जंगल की तरफ तेजी से भाग गया। जब सीपीयू पुलिस कर्मियों ने मौके पर स्कूटरी संख्या UK08AS6187 के पास पहुंचे और सफेद रंग के भरे हुए कट्टे को खोल कर दिखा। तो उस कट्टे में पिकनिक देसी शराब लिखे हुए 96 पव्वे मिले। जिन्हें अपने कब्जे में लेकर मौके पर ही ई चालक मशीन के माध्यम से वाहन स्वामी का नाम पता सचिन पुत्र मलखान सिंह निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार निकला, जिसके बाद उक्त वाहन UK08AS 6187 और 96 देसी शराब के पव्वो को अग्रिम कार्रवाई करने के लिए थाना श्यामपुर में दाखिल किया गया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours