हरिद्वार की गूंज (24*7)

(दिलीप गुप्ता) हरिद्वार। शनिवार देर रात लगभग 23:40 बजे एक व्यक्ति के हरकी पैड़ी पर घंटाघर के पास मालवीय घाट के दूसरी ओर, बड़ी गंगा में बहकर अस्थाई पुल के पिलर पर अटक कर जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज पर रात्रि गश्त कर रहे हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी व पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी कर, स्वयं व स्थानीय गोताखोरों की सहायता से बामुश्किल उस कठिन स्थान से उक्त व्यक्ति "दीपक पुत्र महावीर निवासी अरावली तहसील गोहाना सोनीपत हरियाणा" जो आज ही हरिद्वार आया था, को गंगा जी के तेज बहाव में उतरकर सकुशल बाहर खींच कर निकाला। चूंकि उक्त व्यक्ति घोर लापरवाही कर तेज बहाव की तरफ नहाने चला गया था इसलिए उसके विरुद्ध हरकी पैडी पुलिस द्वारा उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्यवाही करने के उपरांत अभी कुछ ही क्षण पूर्व उसके साथ आए परिजनों के सुपुर्द किया गया। मौके पर उपस्थित उक्त समस्त कार्रवाई को देख रहे स्थानीय व अन्य व्यक्तियों द्वारा हरिद्वार पुलिस के इस मानवीय व साहसिक कार्य के साथ-साथ कर्तव्य के प्रति दृढता की, चेहरे पर मुस्कान लिए भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही थी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours