हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) हरिद्वार। सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा (पंजाब) नई दिल्ली के संस्थापक अध्यक्ष जाने-माने शिक्षाविद धर्मगुरु त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त महाराज की 62वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सप्त ऋषि आश्रम भूपतवाला में वर्चुअल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसका संचालन सभा के महामंत्री डॉक्टर देशबंधु ने किया सप्त ऋषि आश्रम में गोस्वामी महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और हवन की पूर्णाहुति की गई। इसके अलावा इस अवसर पर मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज कनखल और गीता भवन हरिद्वार में उनकी मूर्ति पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सभा के राष्ट्रीय प्रधान डॉ शिवकुमार ने ने कहा कि गोस्वामी गणेश दत्त जी महाराज महान संत थे वे त्याग और तपस्या की जीवंत प्रतिमा थे उनके विचार हर युग में प्रासंगिक रहेंगे सभा के कार्यकारी अध्यक्ष इंद्र मोहन गोस्वामी ने कहा कि त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त महामानव थे, ऐसे युगपुरुष युगों युगों में जन्म लेते हैं उन्होंने छुआछूत के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाया और दिल्ली के बिरला मंदिर में दलितों को मंदिर में प्रवेश कराया और पूजा का अधिकार दिलवाया। गोस्वामी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए और श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए सभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ देशबंधु ने कहा कि गोस्वामी ने पूरे देश में शिक्षण संस्थाएं खोलकर शिक्षा के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया वे महान शिक्षाविद और अध्यात्मिक विभूति थे सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि वे महामना मदन मोहन मालवीय के एकमात्र मंत्र दीक्षित शिष्य थे और वे उनके मानस पुत्र थे गोस्वामी गणेश दत्त महाराज ने हमेशा मानवता की सेवा की। इस अवसर पर डॉ. भारती बंधु, डी०आर मदान, नंदकिशोर, महंत स्वरूप बिहारी शरण, समाजसेवी रोटेरियन राकेश कुमार विज, एसडी इंटर कॉलेज कनखल की प्रबंध समिति के सचिव एवं प्रबंधक नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, कॉलेज की प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा, जगदेव सिंह संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार गुनियाल, आश्रम के मुख्य पुजारी पंडित सुबोध बडोला, वरिष्ठ शिक्षक अनिल शर्मा, राजीव पंत, मनोज शर्मा, रश्मि, सप्त ऋषि आश्रम के प्रबंधक विनोद सैनी, सहायक प्रबंधक सत्य प्रकाश सक्सेना, गंभीर सिंह राणा आदि ने गोस्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित की कोविड-19 के दिशा निर्देश का पालन करते हुए त्याग मूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त पुण्यतिथि का आयोजन किया गया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours