हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने नील गाय का शिकार कर गोवंश को तस्करी के लिए ले जा रहे दो आरोपी तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि इनका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया। आपको बता दें कि हरिद्वार लक्सर कोतवाली की सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चौकी क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के खेतों में नीलगाय का शिकार कर मांस को मोटरसाइकिल से सुल्तानपुर ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ओर एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपी तश्करो से नील गाय का 60 किलो मांस एक छुरा भी बरामद किया है। पुलिस की पूछ ताछ में आरोपी तश्करो ने बताया वह इस्माइलपुर गांव के खेतों में नीलगाय का शिकार कर मांस को सुल्तानपुर ले जा रहे थे। पकड़े गए दोनों आरोपी नजारत उर्फ भूरा पुत्र लियाकत जो सुल्तानपुर गांव व जाहिद पुत्र सद्दीक रसूलपुर उर्फ़ कंकर खाता गांव के निवासी हैं वह इनका एक अन्य फरार साथी नसीम भी चौकी के सुल्तानपुर गांव का ही निवासी है। वही लक्सर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आज उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours