हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। शिवालिक नगर की प्रख्यात शिक्षिका पूनम खाली ने अपने एक साक्षात्कार में फादर डे के बारे में अपने बहुत सुन्दर विचार प्रस्तुत किये। उन्होंने बताया कि मदर डे के तुरंत एक महीने के बाद फादर डे सुनने को मिलता हे हमारे ज़माने में यह सब नहीं होता था परन्तु आज इन्टरनेट का जमाना हे हम भी बच्चो के साथ कुछ नया सिखने लगे हे में भी कुछ साल से फादर डे मनाने लगी हु बहुत ही अच्छा लगता था जब सुबह उठते ही डैडी को हैप्पी फादर डे बोलते थे फ़ोन पर, फिर धीरे धीरे हम भी वीडियो कॉल पर उतर आये फादर डे सुन कर वह हसते थे गूगल बाबा भी उनके कहने पर पार्टी के पैसे भी तुरंत भेज देता था, सच में माँ बाप, भाई बहन, बहुत ही खुबसूरत रिश्ते है 12 फरवरी 2021 को मेरे डैडी, एक संत इंसान इस दुनिया से चले गए, मुझे उन पर बहुत गर्व है, ऐसे पुण्य कर्मो वाले लोग इस दुनिया में बहुत कम जन्म लेते हैै। उनकी सोच एवं अच्छे विचार हमेशा अमर रहेगे, वह हम सबके लिए प्रेरणा के स्रोत रहेगे, शांत रहना, कभी किसी के लिए बुरा नहीं कहना, हर वक्त दुसरे की सहायता के लिए तन मन एवं धन से तैयार रहना, बच्चो के लिए बेशक वो कितनी ही उम्र के लिए हो जाए हर दिन ही फादर डे, मदर डे का होता हे, मगर में आज उनको दिल से उन्हें शत शत नमन करती हु, अगर हमारे अन्दर उन जेसे चंद गुण ही आ जाए तो जीवन स्वर्ग बन जाएगा जीवन में कुछ एसा काम, कर्म करो कि लोग तुमको आदर्श माने। “हैप्पी फादर डे”
Post A Comment:
0 comments so far,add yours