हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पूर्व शहर अध्यक्ष युवा कांग्रेस रविश भटीजा द्वारा एक कार्यक्रम रखा गया। जिसमे गरीब, जरूरमंद लोगों राशन वितरित किया गया। आपको बता दे की रविश गरीब, जरुरतमंद लोगो कि मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते है। उनको किसी के माध्यम से भी सूचना मिले कि किसी गरीब, जरुरतमंद को कोई परेशानी है वो तुरंत उसकी मदद करने को स्वयं पहुंच जाते है। क्योंकि इस वक्त कोरोना काल में लोग आर्थिक त्रासदी झेल रहे है, ऐसे में गरीबों पर हर तरफ से आर्थिक संकट मंडरा रहा है ऐसे में रविश गरीब, जरुरतमंद परिवारों तक अपनी मदद पहूचा रहे है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शहर युवा कांग्रेस रविश भटीजा ने कहा कोरोना महामारी के चलते कर्फ्यू लगा हुआ है, क्योंकि हरिद्वार पर्यटक स्थल है वर्तमान में हरिद्वार का व्यापार ठप पड़ा है ऐसे में लोगों के लिए रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है भविष्य में भी हम जरूरतमंदों की मदद करते रहेंगे। इस कार्यक्रम में सहयोगी विश्रांत शर्मा,रविन्द्र नेगी आदि उपस्थित रहें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours