हरिद्वार की गूंज (24*7)

(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। घासमण्डी पुल जटवाडा वाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर में नगर निगम द्वारा मकानों को अवैध् व अतिक्रमणित दर्शाते हुए कुछ दिन पूर्व ही एसडीएम नगर आयुक्त व पटवारी के द्वारा बस्ती में बने मकानों को मार्क कर ध्वस्त करने की तैयारी में है जिसके चलते बस्ती में रह रहे गरीब लोगों की जमा पूंजी द्वारा बनाये गये मकानों को टूटने को लेकर दहशत बनी हुई है। जिसमें की आज एस.पी. सिंह के निवास स्थान पर चौ० अरविन्द चंचल के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में मुख्य तौर पर पूर्व पी.सी. सदस्य राजवीर सिंह व कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ज्वालापुर उपस्थित रहे। मीटिंग के दौरान राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि इसमें सरकार का साफ-साफ इरादा पता चलता है कि यह सरकार आम जन व गरीब जनता की हितैशी नहीं है। अपनी वार्ता के दौरान राजवीर सिंह चौहान ने इस पूरी गतिविधि भाजपा विधायक आदेश चैहान के द्वारा किया गया घोर षडयंत्र बताया। राजवीर चौहान द्वारा शीघ्र ही वाल्मीकि बस्ती व हरीजन बस्ती के पीड़ित लोगों को लेकर हरिद्वार जिलाधिकारी सी. रविशंकर को लिखित ज्ञापन देकर समस्त समस्याओं से अवगत कराया जायेगा। नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी यशवंत सैनी ने बस्ती का भ्रमण कर पीड़ित परिवारों से मिलकर आश्वासन दिया कि पूरी कांग्रेस कमेटी व एक-एक कार्यकर्ता पीड़ित परिवारों के साथ इस भयावह घड़ी में कंधे से।कंधा मिलाकर अध्किारों के लिए लड़ेगा व साथ खड़ा रहेगा। काॅलोनीवासियों में मामचन्द, आत्माराम, अनील तेश्वर, बंटी, डाॅ. भविष्य, सतीश, अमरदीप छाछर, पप्पु राजू, मीटिंग में वार्ता के दौरान कहा कि सरकार का नारा है कि गरीब जनता का सहयोग हमारी प्राथमिकता है परन्तु सरकार व उनके विधयक द्वारा इस नारे के विपरीत कार्य कर रहा है। काॅलोनियों के लोगों द्वारा अपनी पीड़ा से अवगत कराने के बाद विधयक ने गरीब जनता के दुखड़ों का निवारण करने के बजाय कहा कि अपनी आपत्ति नगर निगम हरिद्वार में लिखित जमा करा दें। पिफर हम देखते हैं। विधयक द्वारा ऐसे शब्द सुन दलित बस्ती के लोगों में भाजपा विधयक रानीपुर के प्रति मन में खटास पैदा हो गयी है। मीटिंग के दौरान एस.पी. सिंह ने कहा कि विधयक की ऐसी मंसा को विपफल करने के लिए हरीजन व वाल्मीकि समाज के लोगों को एकजुट होना पड़ेगा और अपने अधिकारों  लिए हम सबकों सड़कों पर भी आना पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे। अपने वक्तव्य में चै. अरविन्द चंचल ने कहा कि समाज का चैध्री होने के नाते मैं समाज की इस पीड़ा का निवारण करने के लिए हमेशा तत्पर रहुंगा और अपने समाज के हितों के लिए अगर मुझे किसी प्रकार का बलिदान देना पड़ेगा तो मैं उसके लिए भी पीछे नहीं हटूंगा मेरा समाज मेरा परिवार है आज की मीटिंग में मुख्य रूप में मौजूद रहने वालों में वार्ड उत्थान सेवा समिति अध्यक्ष अमित कुमार मंगोलिया, महामंत्राी सुनील दत्ता, कोषाध्यक्ष अमरदीप छाछर, प्रधन प्रेम, आत्माराम तेश्वर, रामतेश्वर, अम्बरीष चंचल, इलम चंद, राजू सतीश, पप्पु जाॅनी तेश्वर, मामचन्द पुरण प्रजापति आदि दलित समाज के लोग मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours