हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन एन०यू०जे आईं की हरिद्वार जिले की इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं चुनी गई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम प्रेस क्लब (हरिद्वार) के सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष रविन्द्र पूरी महाराज एवं अतिविशिष्ठ अतिथि स्वामी रूपेन्द्र महाराज उपस्थित रहे।विशिष्ठ अतिथियों में एनयूजे के प्रदेश संरक्षक ब्रह्मदत्त शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री सुशील त्यागी के अलावा प्रेस क्लब के अध्यक्ष व महामंत्री भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अथिति रविन्द्र पूरी महाराज एवं रूपेन्द्र महाराज के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम का संचालन एनयूजे (आईं) के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने किया। द्वीप प्रज्वलित करने के पश्चात नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को मुख्य अतिथि द्वारा पद के अनुरूप कार्य एवं व्यवहार करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अथिति के रूप में आए रविन्द्र पूरी महाराज ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकार जिन विषम परिस्थितियों में कार्य कर रहे है वह बेहद सराहनीय है जो महामारी में भी जनता की समस्याओं को शासन के बीच रख रहे है। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में आए प्रदेश संरक्षक ब्रह्मदत्त शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री सुशील त्यागी ने भी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एन०यू०जे आईं के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचन्द्र कन्नौजिया ने भी नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में नई कार्यकारिणी अपने पूरे आत्मविश्वास व बुद्धिमत्ता से संगठन को बल देगी। वरिष्ठ पत्रकार पी०एस चौहान ने कार्यकारिणी में चुने गए सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उम्मीद से बेहतर करने की क्षमता पत्रकारों में होती है हर परिस्थितियों में रहकर कार्य करना पत्रकार का स्वभाव होता है, मैं आशा करता हूं कि नई कार्यकारिणी सभी साथी पत्रकारों व समाज के लोगो की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयपाल सिंह, महामंत्री विकास चौहान, महामंत्री सचिव संगठन प्रशांत शर्मा, अश्वनी बिश्नोई कोषाध्यक्ष, महावीर नेगी, चंद्रशेखर जोशी, श्रीमती निशा शर्मा उपाध्यक्ष, रजत चौहान, आनंद गोस्वामी, श्रीमती प्रतिभा वर्मा सचिव, गणेश कुमार वैद्य प्रचार सचिव और सुनील मिश्रा समारोह सचिव पद के लिए शपथ ग्रहण की। काशीराम सैनी, मुदित अग्रवाल, डॉ० विशाल गर्ग, राधेश्याम विद्याकुल, डॉक्टर शिवा अग्रवाल, अश्विनी अरोड़ा, रामेश्वर शर्मा, मुकेश वर्मा, मंजू नेगी, सुनील कुमार, शिवकुमार शर्मा व विकास झा रहें मौजूद। कार्यक्रम के अंत में मंच संचालक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने समारोह में आए सभी साथियों व अतिथियों का धन्यवाद किया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours