हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। एक बार फिर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारी पर ज्वालापुर रेल चौकी पुलिस ने जबरदस्त चोट मारी है। पुलिस ने खुफिया तंत्र की सूचना पर जाल बिछाकर नशे का कारोबार करने वाले अभियुक्त प्रकाश पुत्र पातीराम निवासी केशव बस्ती डोईवाला देहरादून, हाॅल निवासी झुग्गी झोपड़ी निकट भगत सिंह चौक कोतवाली ज्वालापुर के भेल सेक्टर 2 बैरियर के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 08.11 ग्राम अवैध स्मैक और एक इलेक्ट्रोनिक तराजू बरामद किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 319 /2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। वही रेल चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश, पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में अवैध मादक वस्तु चरस स्मैक आदि की रोकथाम के क्रम में आज भेल सेक्टर 2 बैरियर के पास से अभियुक्त प्रकाश को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से 08.11 ग्राम अवैध स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया है। जिस पर संबंधित कानूनी कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि नशा समाज के लिए एक अभिशाप है। जिसे हमें एकजुट होकर समाज से जड़ से खत्म करना होगा। और जो युवा वर्ग नशे की लत में पड़ चुके हैं उन्हें भी सही रास्ता दिखाना होगा। क्योंकि नशे ने कई घरों को बर्बाद करने के साथ-साथ कई घरों के चिराग भी बुझा दिए हैं। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध नशे की सामग्री का कारोबार करने वाले लोगों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगातार पुलिस की पैनी नजर अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर है। और जो भी व्यक्ति अवैध और गैरकानूनी कारोबार में पाया जाएगा। उस पर सख्त सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन सदैव समाज के लोगों का शुभचिंतक रहा है और आगे भी रहेगा। पुलिस टीम में रेल चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार, एसआई उमेश कुमार कोतवाली ज्वालापुर, कांस्टेबल निर्मल, कांस्टेबल गजेंद्र, कांस्टेबल राजपाल, कांस्टेबल महावीर, कांस्टेबल अमित गॉड मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours