हरिद्वार की गूंज (24*7)

(राव ज़ुबैर पुंडीर उत्तर प्रदेश प्रभारी) खतौली। अगले वर्ष 2022 में हाेने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तेजी से तैयारी शुरू कर दी है। खतौली विधानसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी द्वारा नगर व देहात में प्रतिदिन जनसंपर्क कर समाजवादी पार्टी को मजबूत ओर विस्तार कर रहे है, बूथ स्तर तक कमेटी का गठन हो रहा है। श्यामलाल बच्ची सैनी ओर सपा नेताओ ने गांव बड्स, छछरपुर, केलावडा,  चंदपुरी, भंघेला, चांदसमद में जनसंपर्क किया। गरीब, मजदूर, किसान, युवाओं की हितेषी समाजवादी पार्टी से जुड़ने, समर्थन ओर सहयोग करने को कहां यूपी में सिसासी सरगर्मी तेज होती हुई नजर आ रही है। चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी बूथ लेवल तक अपने संगठन को मजबूत बनाने में जुटे हैं। श्यामलाल बच्ची सैनी ने कहां की युवाओं की वोट बनवाने के लिए टीम बना कर उनको ज़िम्मेदारी दी जाएगी। इस बार सपा का माहोल देख लोग पार्टी से जुड़ रहे हे सभी को ससम्मान सदस्य बनाया जा रहा है इसके पीछे पार्टी को और मजबूत बनाना है ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत की राह आसान हो सके। जनसंपर्क करने वालो में राजबीर सैनी, विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा, पंकज सैनी पूर्व सभासद व मीडिया प्रभारी अभिषेक गोयल आदि मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours