हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार के द्वारा बीते 1 सप्ताह से जिले में मिशन आरोग्य चलाया जा रहा है, जिसके आज सफलतापूर्वक 7 दिन पूर्ण हुए हैं। बुधवार को अभाविप के कार्यकर्ता झुग्गी झोपड़ियों में गरीबों के बीच पहुंचे एक एक घर में जाकर रहने वाले लोगों से बात की उन्हें वेक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर मौजूदा सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। तत्पश्चात घर में उपस्थित परिजनों की संख्या के अनुसार मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए। मिशन आरोग्य के अंतर्गत परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा अब तक 4000 से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग व 50,000 से ज्यादा मास्क एवं 2500 से ज्यादा सैनिटाइजर जरूरतमंद लोगों को दिए जा चुके हैं। साथ ही साथ लोगों में इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने का काम भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है। नगर मंत्री अमन कुशवाहा ने बताया की एक विद्यार्थी संगठन होने के नाते इतने बड़े स्तर पर इतना बड़ा अभियान लेना बहुत मुश्किल हो रहा था। परंतु समाज और कार्यकर्ताओं के सहयोग से हमने यह मिशन हाथ में लिया एवं सफलतापूर्वक उसके 7 दिन आज पूरे किये। इस अभियान के अंतर्गत हमने जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया है, एवं उन को जागरुक करने का कार्य भी हमारे द्वारा समय-समय पर होता आया है। यह अभियान लक्सर और रुड़की के ग्रामीण क्षेत्र में भी चलाया जा रहा है। और आने वाले समय में भी हम निश्चित रूप से समाज की सेवा के लिए अपना संपूर्ण योगदान देते रहेंगे। मौके पर नगर मंत्री अमन कुशवाहा, नगर सह मंत्री आदर्श कश्यप, पुष्पेंद्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours