हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। फ्रंट लाइन, हेल्थ वर्करस 45 से अधिक वर्ष आयु वर्ग एवं वरिष्ठ नागरिक लाभार्थियों में कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय डोस का वैक्सीनेशन कार्य लगतार जारी जिलाधिकारी सी० रविशंकर के निर्देशन, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० एस०के झा के मुख्य संयोजन एवं रेड क्रास सचिव डा० नरेश चौधरी के संयोजन में जनपद हरिद्वार के ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में कोविड-19 वैक्सीन सेन्टर पर फ्रंट लाइन, हेल्थ वर्करस, वरिष्ट नागरिक एवं 45 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन कार्य लगातार चल रहा है। ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में कोविड-19 वैक्सीन सेन्टर, जिसमे फ्रंट लाइन, हेल्थ वर्करस, वरिष्ट नागरिकों एवं 45 वर्ष से ऊपर के लाभार्थियों  को कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय डोस लगाई जा रही है। सभी कोविड-19 वैक्सीन सेन्टरस पर इण्डियन रेडक्रास के सचिव डा० नरेश चौधरी के नेतृत्व में रेडक्रास स्वयंसेवक सक्रिय सहभागिता कर रहे हैं। 45 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य आयु वर्ग के लाभार्थियों में कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिये भी विशेष उत्सुकता दिखाई दी। रेड क्रास स्वयं सेवक वैक्सीन लगवाने के बाद सभी लाभार्थियों को कोविड-19 गाइडलाइन पालन करने के लिये सभी को जागरूक कर रहे हैं कि वैक्सीन लगने के बाद भी सही तरीके से मास्क लगाना जरूरी है तथा बार बार हाथों को धोना एवं दो गज की दूरी बनाये रखना भी आवश्यक है। साथ ही साथ रेड क्रास स्वयं सेवक दवाई भी और कडाई भी प्रधानमंत्री सन्देश को जनसन्देश के रूप में पालन करने के लिये प्रेरित कर रहे हैं। सेन्टर पर वैक्सीन लगवाने वाले लाभार्थियों द्वारा रेड क्रास सचिव डा० नरेश चौधरी एवं वैक्सीनेशन सैन्टरस पर सहयोग करने वाले सभी रेडक्रास स्वयंसेवकों तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है। वैक्सीन टीम में विकास देशवाल, डा० अवधेश, प्रतिभा, डा0उर्मिला पाण्डेय, शैलजा, सलोनी, श्रीमती पूनम, सतेन्द्र सिंह नेगी, संतोष कुमार, कमल कुमार आदि सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। ऋषिकुल महाविद्यालय कोविड-19 वैक्सीनेसन सेन्टर पर विशेषकर चलने फिरने में असमर्थ अति वरिष्ठ नागरिकों को उनकी गाडी में ही बैठे हुए वैक्सीन लगवाने की गई सुविधाओं की वैक्सीन लगवाने के बाद सभी लाभार्थी रेड क्रास सचिव डा० नरेश चौधरी एवं उनकी सम्पूर्ण टीम की विशेष सराहना कर रहे हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० एच०डी० शाक्य, उत्तराखण्ड रेडक्रास प्रतिनिधि डा० प्रवीण कुमार ने भी वैक्सीनेशन सेन्टर का भ्रमण किया एवं वैक्सीनेसन सेन्टर की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं के साथ साथ रेड क्रास सचिव डा० नरेश चौधरी और रेड क्रास स्वयंसेवकों द्वारा समर्पण भावना से किये जा रहे कार्यो की विशेष सराहना करते हुए कहा कि डा० नरेश चौधरी एवं रेड क्रास स्वयं सेवक कोरोना काल के प्रथम दिन से ही स्वास्थ्य विभाग का कंधे से कंधा मिलाकर समर्पित भावना से बढ चढकर सहयोग कर रहे हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० एच०डी शाक्य ने यह भी अवगत कराया कि रेड क्रास के सहयोग से ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रोजाना कोरोना जाँच (RT CPR) निशुल्क की जा रही है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours