हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। बहादुरपुर जट्ट गांव में कोरोना वैक्सीन के कैंप का आयोजन राशन डीलर नोशा अली के आवास पर किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण में लोगों ने उत्साह के साथ वैक्सीन लगवाई कैप में लगभग 170 लोगों ने कोराना वैक्सीन लगवाए। कैंप को सफल बनाने में तहसीलदार आशीष घिंडियाल, जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान, पूर्व ग्राम प्रधान विकास कुमार, चंद किरण, अमजद अली, रमेश, प्रधान आजाद अली, नोशा अली आदि ने सहयोग किया। इसके अलावा घर-घर जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित भी किया। टीकाकरण टीम में डॉ एन.सी तिवारी, सुनीति पाल, अतुल रावत, ए.एन.एम- ममता तिवारी, अध्यापक अमन कुमार, आगनबाड़ी कार्यकर्ती उषा देवी, बबीता देवी, मधुबाला चौहान, भावना देवी, अनीता देवी, आशा कार्यकर्ती नीलम देवी, लोकेश, सुनीता आदि ने आयोजन को सफल बनाने में अपना सराहनीय योगदान दिया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours