हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार लक्सर तहसील प्रशासन की टीम ने अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करते हुए 11 वाहनों को सीज कर दिया है। वही लक्सर एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तहसील प्रशासन की टीम द्वारा 17 जून को तहसीलदार लक्सर के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया अभियान के अंतर्गत रात को 6 ट्रैक्टर ट्राली एक डंपर और एक ट्रक को कब्जे में लेकर सीज किया गया है। उन्होंने बताया इसी दौरान दो ट्रैक्टर ट्राली और एक डंपर तहसील रुड़की के क्षेत्र में जाने में सफल रहे। उन्होंने बताया इसकी सूचना तत्काल उन्होंने चौकी प्रभारी लंढोरा नितेश शर्मा को दी और उनके द्वारा उन वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया उन्होंने बताया कुल मिलाकर 11 वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours