हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने नवोदय नगर गंगा विहार कोलोनी शिवालीक नगर हरिद्वार में प्रदर्शन किया। जिसके बाद ज़िला प्रशासन हरक़त में आया। प्रशासन की ओर मौक़े पर जाँच में पाया गया की मस्जिद का निर्माण सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाईन के विरुद्ध हुआ है। तभी तत्काल प्रभाव से प्रशासन ने उक्त मस्जिद को सीज कर दिया। जाँच में पाया गया की वहाँ अवैध बिजली चोरी हो रही थी एवम् वन विभाग की टीम जब मौक़े पर पहुँची तो संज्ञान में आया कि मस्जिद की दीवार से सटी राजा जी नेशनल पार्क की दीवार तोड़कर लाखों रुपए के पेड़ भी चोरी कर कटान किए हुए है। स्थानीय लोगों ने बताया की जुमे को वहाँ दूर दूर से लोग नवाज़ पढ़ने लक्ज़री गाड़ी में आते है। स्वतंत्र सैनी ने बताया कि इसका मतलब साफ़ है की कही ना कही से फ़ंडिंग हो रही है। मस्जिद की नवाज़ के कारण जुमे के दिन वहाँ काफ़ी भीड़ हो जाती है। जिस कारण से हिन्दू लोगों की माताओं बहनो का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। हिन्दू जागरण मचं से जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सैनी ने बताया कि गंगा विहार कोलोनी के लोग मुस्लिम गतिविधियाँ बड़ते देख वहाँ से पलायन को मजबूर थे। जिसका हिन्दू जागरण मंच ने विरोध प्रदर्शन किया, और प्रशासन से माँग की उन लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त क़ानूनी कार्यवाही की जाय जिन्होंने अवैध मस्जिद बनाकर धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया। इस अवसर घटना स्थल का आशीष घिल्डियाल, सीओ, वन विभाग से रेंजर सैनी, विद्युत विभाग से प्रशासनिक अधिकारी ने दौरा किया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours