हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार धर्मनगरी में लगातार समाज सेवा के लिए आगे आ रहे हैं, किसान कांग्रेस उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव व मानव अधिकार संगठन के अध्यक्ष समाजसेवी कार्तिक कुमार चेयरमैन ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि मैं दिन प्रतिदिन मलिन बस्तियों का दौरा कर रहा हूं राहत सामग्री मेरे द्वारा पहुंचाई जा रही है, साधु संतों के लिए भागवत गीता वितरित की जा रही है झोपड़पट्टी के लोगों का कार्तिक कुमार  चेयरमैन ने हालचाल जाने, गरीबों से वार्ता करते हुए उनके शब्द को सुना बताया गया। 

कार्तिक कुमार चेयरमैन

हम रोजाना दो से तीन सौ रुपए कमाते है जिससे हमारा पूरे परिवार का पालन-पोषण होता है, लेकिन लॉक डाउन के समय हमारी हालत बहुत गंभीर है एक समय का खाना खाकर गुजारा कर रहे हैं कोई भी पूछने वाला नहीं आप पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने हमारा हालचाल जाना हमारे घर में तीन लड़कियां दो लड़के हैं। जिसमें से एक विकलांग है  जिसकी दवाई का पैसा भी हमारे पास नहीं है कोई भी मदद नही कर रहा है इस दौरान कार्तिक कुमार चेयरमैन ने कुछ पैसे और खाने की सामग्री देकर सहायता की और आश्वासन दिया कि आगे भी राशन हमारे द्वारा आता रहेगा। 

चेयरमैन ने सरकार और जिला अधिकारी से गुहार लगाते हुए कहा की कोरोना के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं वैक्सीन ऑक्सीजन शिविर विभिन्न चीज सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन गरीबों के लिए खाने की व्यवस्था नहीं की गई। इस पर भी ध्यान देना चाहिए कोई वाहन खाने की सामग्री से के साथ लॉकडाउन के समय  मलिन बस्ती ओर रास्ते में पड़े हुए कुछ लोगों के लिए पूरे शहर में घुमाना चाहिए। जिससे कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे आम जनता से भी गुजारिश की जितना भी हो सकता है अपनी ओर से कुछ ना कुछ खाना गरीबों को बांट दिया जाए और ज्यादा से ज्यादा घर पर रहने की कोशिश करें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours