हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत में एक ही रात में तीन चोरियों को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को रानीपुर पुलिस ने 48 घण्टे में दबोच कर माल सहित गिरफ्तार किया है, बताया गया है कि तीनों चोर नशे की आदि है। आपको बता दें कि 14 मई को रानीपुर निवासी पण्डित सुन्दर लाल द्वारा 13 मई की रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा मन्दिर में घुसकर दानपात्र मय धनराशि तथा मन्दिर के कुछ पीतल के घन्टो को चोरी कर ले जाना के सम्बन्ध में कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। वही दूसरी ओर 14 मई को ही रावली महदूद निवासी अर्जुन पाल द्वारा 13 मई की रात्रि में अज्ञात चोरो के द्वार उसके खोखा फाडकर बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, नमकीन, बिस्कुट तथा गल्ले से करीब 400 रूपये थे, जो चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराया था वही तीसरी चोरी 14 मई को रानीपुर निवासी अफजाल द्वारा 13 मई की रात्रि में अज्ञात चोरो के उसकी दुकान के बाहर से 02 लोहे प्राइमर लगी खिडकियां चोरी कर ले जाने के संबंध में कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। थाना क्षेत्र में घटित उपरोक्त चोरी की घटनाओ के अनावरण हेतु उच्चाधिकारियो के निर्देशानुसार पुलिस टीमों का गठन कर किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा आस-पास की सीसीटीवी फुटेज को खंगालना गया, तो घटना करने के तरीके तथा सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे व्यक्तियों की चाल-ढाल के आधार पर सक्रिय हुए एक ही गैंग के द्वारा उपरोक्त घटनाओ को अंजाम दिया जाना प्रकाश में आना ज्ञात हुआ तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पुलिस टीम के द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर मामूर करते हुए 14 मई की रात्रि में मुखबिर खास की सूचना पर बाइक सवार 03 अभियुक्तगणों BHEL रानीपुर निवासी शिवम प्रताप, सुभाषनगर ज्वालापुर निवासी आयुष व अंश को उपरोक्त चोरी की घटनाओं में चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, उपनिरीक्षक विकास रावत, उपनिरीक्षक कुंवर राम, उपनिरीक्षक प्रमोद, का० सोहन राणा, का० प्रमोद गोस्वामी, का० पंकज शर्मा व का० बलवीर आदि मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours