हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार आरपीएफ में तैनात एक महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का नाम मनुजा है जो हरिद्वार रेलवे कॉलोनी में बने क़वाटर में रहती है। मामला आज दिन करीब 2:30 बजे का जहां महिला का शव कमरे के पंखे से लटका हुआ बरामद हुआ है। मौके पर आरपीएफ और हरिद्वार पुलिस के आलाधिकारी पहुचें।  हरिद्वार पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

जब इस बारे में हरिद्वार सीओ सिटी अभय सिंह से जानकारी ली तो उन्हें बताया कि मृतक आरपीएफ कांस्टेबल का शव उसके कमरे के पंखे से लटका हुआ पाया गया है। महिला कांस्टेबल की मौत किन परिस्थितियों में हुई यह सब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मार्च 2021 में मृतका की तैनाती हरिद्वार आरपीएफ में हुई थी। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours